लोगो का उद्देश्य तो मुझे पता नहीं,पर मै कहीं तो रहती हूं
कैसे,क्यों,कब याद नहीं,फिर भी चल रही हूं,कहीं ख़ाली
तो कहीं मुक्त सी जीवन शैली,जी रही हूं,ये सब आसान
लगता है,फिर भी,कुछ चुप चाप समझ रही हूं, मान या
सम्मान भी छोटा हो गया,इंसान जाने क्या हो गया,मुझ
को कोई रोकता है या मै कहीं खुद रुक जाती हूं,आसमान से उतर आई धारा पर,पर अब तो जाने का
समय हो गया, हैं फिर भी जीती हू, हैं कौन वन्हा जो मुझे
आवाज़ देता है,या फिर ये भी कोई धोखा सा लगता है,
तमाम बातें विश्वास कर नहीं पाती,धोखे या सच, कैसे
बन जाते,पता नहीं चल ता,फिर उम्र के आगे जाना बाकी
हैं, ज़िन्दगी तू जीती, अब मै हारना चाहती हूं,सच में अब
थक गई हूं,जीने के बहाने तो बहुत है,पर आज भी में
कुछ और तालाश रही हूं,अब तो बहुत हो गया,कभी तो
मुझ से भी नज़र मिला, कही तो मुस्कुरा ले,
मल्लिका जैन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें