बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

पास तुम्हारे

सजा तुम किसकी भुगत रहे हों 
कौन जाने,मेरी तो नहीं,अब जाओगे 
कही तो किसको सखा बनाओगे
मेरे सखा तो रहे नहीं,दर्द मेरा 
कैसा है तुम मेरा भरोसा खो
चुके, जब तुम्हारे लोग अपने है
तो मेरे लोग भी मेरे है, मोहब्बत 
में हिसाब नहीं लगा करते
तुम तो बेच ही देते हो,मुझे कुछ
कहते और खुद कुछ करते हो
मल्लिका 

भरोसा

भरोसा अब रहा नहीं तुम पर
तुम इस काबिल नहीं रहे
हर एक बात तुम्हारी झूठ है 
तुम मेरे भरोसे के काबिल नहीं
रहे,बोलो कैसे तुम्हे स्थान दूं 
अब तुम मेरे भरोसे के काबिल
नहीं रहे
मल्लिका 

बुधवार, 26 जून 2024

मर्जी के खिलाफ

अक्स उसका अजीब है 
जाने कोने है ,कमाना खाना
जीने की आदत सब उसकी
मर्जी का फलसफा है,
कोई खुदा कहता कोई ईश्वर
कोई भगवान क्या है वो
कन्हा चलो आज उसे
अपनी भी मर्जी बताते है 
पूछते क्या उसकी मर्जी के
खिलाफ कुछ होता हैं?
मल्लिका 

बुधवार, 24 अप्रैल 2024

मानो तो सही

उम्र के दौर में क्या शिकायत तुमसे करू
यू तो तमाम मसले है सुलझाने को पर 
तुम सुनो तो सही कन्हा तक तुम्हे पुकारू 
तुम कभी आओ तो सही, क्या मै गलत
और तुम सही हर बार, क्या मेरी बात तुम
समझते हो मुस्कुराने की इजाजत देते हो 
आंखों में अश्क भर के ,कभी इसको निभाने
आओ तो सही, मै जानती हूं या नहीं पर
मेरी बात सुनो तो सही, ठीक हो तुम्हारी बात
पर मेरी बात भी तो मानो, रहस्यों से परे
मै तुम्हे जान नही पाती पर तुम मेरी बात
मानो तो सही
मल्लिका जैन 

😆क्या पता 😂

👁️पूजते हैं किसको क्या पता, कौन है वो, तलाशते जिसको  फिर वही क्या पता  देखो कभी किन्हीं यादों में झांकता हैं  मेरे पते में उसका ही तो हासिल...